Saturday, 24 March 2018

शिक्षा सम्मेलन एवं रक्तदान शिविर हेतु जनरल मीटिंग

सम्मानीय समाज बंधुओं सादर प्रणाम 🙏🏻

आदरणीय समाज बंधुओं 25 मार्च 2018 रविवार, रामनवमी को क्षत्रिय घांची समाज, घांची {मोदी} युवा संगठन- साँचोर की जनरल मीटिंग मुम्बई में रखी है। जिसमे साँचोर और साँचोर से जुड़े गांवों, जालोर - बनासकांठा के सभी समाज बंधुओं को आदरपूर्वक आमंत्रण है।
आप सभी को आना है और समाज की मीटिंग में शोभा बढ़ानी है।

मीटिंग के उद्देश्य
1. साँचोर  में  शिक्षा  सम्मेलन  के  लिए  सहयोग  और  सहभागिता  करना।
समाज के सभी बंधु इस सम्मेलन का सहभागी बन सके इसलिए चढ़ावो की बोलिया बोली जाएगी।
2.अपनी  क्षत्रिय  घांची  समाज  के  घांची  मोदी  युवा  संगठन  को  एक  वर्ष  पूर्ण  होने  पर  युवा  साथियों,  वरिष्ठों,  और  बुजुर्गो  का  धन्यवाद  व्यक्त  किया  जाएगा।
3.समाज में एकता,  समाज  मे  शिक्षा,  और  समाज  मे  सद्भावना  इस  मुद्दों  पर  विचार  विमर्श  किया  जाएगा।
4. साँचोर में 1 मई को समाज का रक्तदान शिविर रखा गया है उसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।
5. टेलीफोन बुक के लिए फार्म जमा एवं वितरण किये जाएंगे। अतः सम्पर्क बुक के लिए अपने गाँव की जानकारी लेकर पधारें।

आपका  छोटे  से  छोटा  सहयोग  भी  समाज  के  लिए  महत्वपूर्ण है

समाज के कार्य मे आपका सहयोग और विचार अमूल्य है

सभी समाज बंधु मीटिंग में जरूर जरूर पधारे।

समय: 2 बजे से 25/3/2018 रविवार
स्थल : 3 रा कुंभारवाड़ा, राम मंदिर वाड़ी, मुम्बई.

               निमंत्रक
अध्यक्ष श्री डायारामजी भाटी डभाल एवं समस्त कार्यकारिणी कमिटी
घांची {मोदी} युवा संगठन - साँचोर

संगठन को सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Email:
modiyuvasanghthansanchore@gmail.com

Facebook:
https://m.facebook.com/modiyuvasangthansanchore

Youtube:
https://www.youtube.com/channel/UCX2GAL75gX-uT8JUIVYW-Uw

Website:
https://ghanchimodiyuvasangthansanchore.blogspot.in/

No comments:

Post a Comment