Sunday, 1 April 2018

दिल्ली में रहने वाले समाज बंधुओं का ऐतिहासिक कदम।

*आज 1 अप्रेल 2018, रविवार को दिल्ली में राजस्थान व गुजरात से आए हुए घांची समाज के स्वजातीय बंधुओ कि प्रथम मिटिंग सम्भव हुई।*
*मीटिंग का मुख्य उद्देश्य था दिल्ली प्रदेश में घांची समाज का संगठन बनाना।*
*समस्त समाजबंधुओं के विचार विमर्श से निम्नलिखित निर्णय लिए गए...*
*1) दिल्ली घांची समाज को संगठित करना।*
*2) समस्त सदस्यो कि सदस्यता शुल्क रु. 1100 तय किए गए।*
*3) 6 मई 2018 रविवार को प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने एवम आगे कि समाज संगठित गतिविधियों कि तैयारियों  हेतु एक समारोह तय किया गया। अनुभवी व कर्मठ कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी बाँटी जाएगी।*

*Note;- आज दिल्ली प्रदेश में क्षत्रिय श्री घांची (मोदी) समाज कि प्रथम मीटिंग में कुल 38 सदस्य मौजूद रहे।*

*आज की मीटिंग व्यवस्था, जलपान, चाय,कोल्ड ड्रिंक्स एवम अल्पाहार कि व्यवस्था श्रीमान साँवलाजी/रामजीजी चौहान भीनमाल वालो कि तरफ से कि गई।*
खबर साभार- भरतजी देवड़ा अरणाय

युवा संगठन द्वारा शुभकामनाएं....

बहुत ही शानदार एवं उम्दा कार्य।
हम संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
संगठन में शक्ति है।
दिल्ली वासियों को खूब खूब बधाई। हर शहर में समाज का संगठन होना जरूरी है। जितनी समाज संगठित होगी उतनी ही समाज मजबूत होगी।
आपने जो प्रतिभावान छात्रों के सम्मान का कार्यक्रम रखा है इससे विद्यार्थियों के मनोबल में वृद्धि होगी। और इससे समाज का भला होगा। हमेशा छोटी चीजो से शुरुआत करके ही बड़े लक्ष्यों तक पहुंचा जा सकता है।
घांची (मोदी) युवा संगठन सांचौर की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

No comments:

Post a Comment